मोदी ने कहा- भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी, डर की जगह विकास का माहौल बना

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड के खूंटी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। उसे बहुत छोटे इलाके तक समेट दिया है। उससे डर का माहौल कम हुआ है। विकास का माहौल बना है।


मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री बनने के बाद खूंटी में यह मेरा दूसरा दौरा



  • 'पहले फेज में जिस प्रकार झारखंड के लोग मतदान करने पहुंचे मतदान किया उस प्रथम चरण के मतदान के लिए मैं झारखंड के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। हालांकि 30 नवंबर को निराशा में डूबे लोगों ने ऐसे लोगों ने जिन्हें झारखंड की जनता नकार चुकी है। पहले चरण के मतदान के समय यहां माहौल खराब करने की कोशिश हुई। पूरे देश ने देखा है, लेकिन झारखंड के लोगों ने कोशिशों को नाकाम कर दिया है।'

  • 'पहले चरण के मतदान के बाद तीसरी बात ये स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना जगी है। झारखडं का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। यही भावना मुझे खूंटी में दिखाई दे रही है।' 

  • 'झारखंड के लोग देख रहे हैं कि दिल्ली और रांची में डबल इंजन लगाने से विकास की गति तेज और स्थाई होती है। अर्जुन मुंडा ने सही कहा दिल्ली ने राज्य में गांव तक विकास पहुंचाया और राज्य सरकार ने इसे जिम्मेदारी से निभाया। यहां की जनता कह रही है। झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा।'

  • 'आपके पड़ोस में जहां भाजपा की सरकार नहीं वहां की स्थिति देख लीजिए। किसानों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ कांग्रेस ने झूठे वादे कर सरकार तो बना ली। लेकिन वादे को पूरा करने से दूर भाग रही है। लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। झारखंड जानता है कि कांग्रेस और झामुमो की राजनीति छल और स्वार्थ की राजनीति है।'


Popular posts
कृषि और किसान कल्याण के मामले में नाकाम और निकम्मी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार...
Image
*निर्वाचित परिषद के द्वारा जनहित में पारित 200 से अधिक प्रस्ताव निगम प्रशासक के द्वारा निरस्त करना जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों और शहर की जनता का घोर अपमान है.....गोपीकृष्ण नेमा
ग्रामीण भाजपा ने 11 लाख की आजीवन सहयोग निधि का चेक आज प्रदेश प्रभारी को सौंपा
विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में जगह-जगह सुमित्रा महाजन का ऐतिहासिक स्वागत कांग्रेस ने महापुरूषों का अपमान किया, बाबा साहब अम्बेडकर की उपेक्षा की-सुमित्रा महाजन